Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#HappyBirthdayMSD: बर्थडे ब्वॉय एमएस धोनी और नंबर 7...का गजब याराना है भाई

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है, भले ही आज वो कप्तानी की सीट पर ना हों और टीम में बतौर विकेटकीपर खेल रहे हों लेकिन उनके चाहनेवालों के नंबरों में कोई कमी नहीं आई है। लोग उन्हें आज भी वैसे ही चाहते हैं, जैसे पहले चाहते थे।

क्रिकेट की दुनिया के इस नायब सितारे का बल्ला और दिमाग केवल मैदान पर नहीं चलता, बल्कि एड वर्ल्ड में भी उनका सिक्का चलता है। धोनी को अक्सर काफी लकी कैप्टन या किस्मत का धनी खिलाड़ी कहा जाता है, खुद इस बात से धोनी भी इंकार नहीं करते हैं।

 आसमां की बुलंदी को छूआ

आसमां की बुलंदी को छूआ

लेकिन किस्मत के बल पर आप आसमां को तो छू नहीं सकते हैं, जाहिर है धोनी ने अगर आसमां की बुलंदी को छूआ है तो उसके पीछे किस्मत के साथ-साथ उनकी मेहनत, खेल के प्रति मोहब्बत, संघर्ष और रात-दिन मैदानों पर बहाया पसीना है।

7 नंबर काफी मायने रखता है

7 नंबर काफी मायने रखता है

वैसे धोनी को भी अपनी किस्मत पर काफी यकीन हैं और इसी कारण वो इसका खास ख्याल भी रखते हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ है और इसी वजह से उनकी लाइफ में 7 नंबर काफी मायने रखता है।

 7 नंबर की जर्सी

7 नंबर की जर्सी

  • धोनी की बाइक, ऑडी, लैंड रोवर सहित सभी गाड़ियों का नंबर 0007 है।
  • भारतीय टीम में 7 नंबर की जर्सी में धोनी खेलते है।
  • टीम में खुद को धोनी नंबर 7 की प्लेस में रखते हैं।
  • जब उन्होंने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था तो वह साल 2007 था।
  • उनकी बेटी भी लकी नंबर 7 के साथ

    उनकी बेटी भी लकी नंबर 7 के साथ

    • उनके जीवन में उनकी बेटी भी लकी नंबर 7 के साथ ही आई है।
    • बेटी का मूलांक 7 है, क्योंकि बेटी का जन्म 06-02-2015 को हुआ है। इसका जोड़ पूरी तरह से 7 है
    • 0+6+0+2+2+0+1+5 को जोड़ने पर 16 आता है। 16 यानि 1+6 का जोड़ होता है लकी नंबर 7।
    • 7वें नंबर पर बैटिंग

      7वें नंबर पर बैटिंग

      • जून 2007 में धोनी को ए ग्रेड खिलाड़ी के तौर पर साइन किया गया था।
      • 7वें नंबर पर बैटिंग करके सबसे ज्यादा 139 रन बनाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+