टीम इंडिया कोच: रवि शास्त्री के नाम का ऐलान लगभग तय
मुंबई। आज शाम तक उस व्यक्ति के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है, जो कि टीम इंडिया का नया कोच होगा। आज भारतीय क्रिकेट टीम के मेन कोच के लिए इंटरव्यू होने शुरू होंगे। खबर है कि 6 लोगों को इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।

रवि शास्त्री के नाम का ऐलान लगभग तय
वैसे सूत्रों के मुताबिक रवि शास्त्री का ही नाम इस रेस में सबसे आगे है क्योंकि कप्तान कोहली ने उन्हीं के नाम पर हरी झंडी दी है और शास्त्री ने खुद कहा था कि उन्हें अगर गारंटी मिलेगी तब ही वो कोच पद के लिए अप्लाई करेंगे और उन्हें वो सहमति मिल चुकी थी, इसी कारण उन्होंने दोबारा से इस पद के लिए अप्लाई किया है।

क्या है कार्यक्रम?
आज मुंबई में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (CAC) उम्मीदवारों के बारे में एक अहम बैठक करेगी। इस रेस में रवि शास्त्री का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

क्रिकेट अडवाइजरी कमेटी
आपको बता दें कि अभी भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनने के लिए क्रिकेट अडवाइजरी कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में तीन पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।

10 आवेदन
कहा जा रहा है कि अब तक मुख्य कोच के पद के लिए बीसीसीआई को 10 आवेदन मिले हैं। रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, लांस क्लूजनर, राकेश शर्मा (ओमान नैशनल टीम कोच), फिल सिमंस और उपेंद्र ब्रह्मचारी (इंजिनियर, क्रिकेट का बैकग्राउंड नहीं) ने इस पद के लिए आवेदन किया है।

कुंबले बनाम कोहली
गौरतलब है कि टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कोहली से मतभेद के चलते ही पद से इस्तीफा दिया था। कुंबले ने इस्तीफे के बाद कहा कि कोहली को उनके काम करने के रवैये पर एतराज था इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications