वेस्टइंडीज़ के सामने 159 रनों की चुनौती
जवाब में वेस्टइंडीज़ की शुरुआत बहुत ही ख़राब रही. पहले ही ओवर में उसने तीन विकेट खो दिए. तीनों विकेट मैथ्यूज़ को मिले.
मैथ्यूज़ ने श्रीलंका के लिए पारी का पहला ओवर करते हुए मार्शल, सिमंस और ब्रैवो को आउट किया. विशेष बात ये है कि तीनों ही बल्लेबाज़ अपना खाता नहीं खोल पाए, और तीनों ही बोल्ड आउट हुए.
इससे पहले लंदन में ओवल के मैदान पर वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीत कर श्रीलंका को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया.
निर्धारित 20 ओवरों में श्रीलंका ने 5 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बनाए. इसमें तिलकरत्ने दिलशान का योगदान नाबाद 96 रनों का रहा.
दिलशान ने अकेले अपने बूते वेस्टइंडीज़ के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. उनके अलावा श्रीलंका की पारी में एकमात्र उल्लेखनीय योगदान सनत जयसूर्या का रहा, जिन्होंने 24 रन बनाए.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
