कोलकाता। टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत ने पाकिस्तान को पूरे 6 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली और युवराज सिंह की शानदार बैटिंग के चलते अफरीदी का विश्वकप में इंडिया को हराने का सपना पूरी तरह से टूट गया और पांचवी बार विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी।
भारत ने 15.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चिरपरिचित अंदाज में सिक्स और फिर नेक्स्ट बॉल पर सिंगल लेकर टीम को 119 रन तक पहुंचा दिया और टीम जीत गई।
बारिश के कारण मैच अपने निर्धारित समय से पूरे एक घंटा लेट शुरू हुआ और मैच 18 ओवरों का कर दिया गया। कप्तान धोनी ने टॉस जीता और पाकिस्तान टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। निर्धारित ओवरों में पाकिस्तान ने संयम से खेलते हुए 118 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य दिया।
पांचवी बार फिर विश्वकप में हारा भारत
पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 26 रन बनाए जबकि अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा उमर अकमल ने 22 और शरजील खान ने 17 रन जोड़े। भारत की ओर से हार्दिक पांडया, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट मिला।