विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: लक्ष्य सेन ने अपने नाम पक्का किया एक पदक, रचा इतिहास
नई दिल्ली। विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक पक्का कर लिया है। चौथी वरीय सेन ने शुक्रवार को खेले गए चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय मलेशिया के आदिल शोलेह अली सादकिन को करारी मात दी। लक्ष्य ने आदिल को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से मात देकर सेमीफाइनल जगह बनाई। सेमीफाइनल में सेना सामना टॉप सीड और मौजूदा चैम्पियन थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न से होगा जिनके खिलाफ उनका 1-0 का करियर रिकॉर्ड है।17 वर्षीय सेन ने इस साल की शुरूआत में एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में विदितसर्न को हराया था।
भारत की तरफ से सेन एकमात्र शटलर हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में कदम रखा है। विष्णु वर्धन गौड़ और श्रीकृष्ण साई कुमार पोडिल की जोड़ी को पुरुष युगल में 10वीं वरीय कोरिया के ताए यांग शिन व चान वांग से 11-21, 8-21 से शिकस्त मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
