चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के कप्तान ने टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने माइंड गेम खेला है। 4 जून को पाकिस्तान और भारत का मुकाबला है। दोनों टीमें इसी मैच से अपने अभियान का आगाज करेंगी। हालांकि मैच से पहले पाक कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ फ्री होकर मैच खेलना चाहती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय आईसीसी वनडे रैंकिग में 8वें नंबर है। इस हिसाब से 8 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट पाकिस्तान सबसे नीचे रैंकिग पर है। पाकिस्तान ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं भारत मौजूदा चैंपियन है।
'वेस्टइंडीज को हराया है, भारत को भी हराएंगे'
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने बर्मिंघम में कहा कि, 'हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है, हम सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहते हैं। हमने हाल में वेस्टइंडीज में एक बहुत ही अच्छी सीरीज खेली है, जिसमें खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।
हमें इस टूर्नामेंट में बढ़िया खेल दिखाने की उम्मीद है और हम इसे जीतना चाहते हैं। हमने एजबेस्टन के अभ्यास सत्र में काफी अभ्यास किया है और अब हम इस टूर्नामेंट में उतरने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं।'
'यहां भारत से आगे है पाकिस्तान'
आपको बता दें कि आईसीसी का ये इकलौता टूर्नामेंट हैं जहां पाकिस्तान ने भारत पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा आज तक किसी भी विश्वकप मैच में पाकिस्तान भारत को नहीं हरा पया है। चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए हैं। इनमें दो में पाकिस्तान तो 1 मैच में भारत विजयी रहा है।
सरफराज अहमद ने कहा कि 'जैसे पाकिस्तान की टीम भारत को इस टूर्नामेंट में पहले भी हराते आई है, वैसी ही अब भी हराएगी।' पाक कप्तान सरफराज अहमद की बात करें तो उन्होंने अभी तक केवल 4 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है जिसमें उन्होंने तीन में अपनी टीम को जीत दिलाई है। सरफराज ने का कहना है कि ये उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट है जिसमें वे अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
