T-20 : बल्ले से सिर्फ 1 ही रन बना सकी पूरी टीम, दूसरी टीम ने 4 गेंदों में मैच जीता
नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल हैं। काैन से मैच में क्या हो जाए, इस अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नाममुंकिन हैं। यूं तो टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल माना जाता है जिसमें कम ओवरों को देखते हुए गेंदबाजों की धुनाई शुरू हो जाती है, लेकिन ये मजेदार खेल कभी गेंदबाजों के लिए भी उतना खास बन जाता है जितना कि बल्लेबाजों के लिए। इस फाॅर्मेट में एक ऐसा मैच भी देखने को मिला जो पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा और विपक्षी टीम बल्ले से महज 1 रन ही बना सकी।
दरअसल, किगली सिटी में क्विबुका टी-20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसी टूर्नामेंट के एक मैच में सोमवार को रवांडा की राजधानी किगाली सिटी में मेजबान रवांडा और माली की महिला टीमों के बीच खेला गया।। माली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माली की ओर से केवलमरियम समाके ने 1 रन बनाया जो 6 गेंदों में आया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सका।
दूसरी टीम ने 4 गेंदों में मैच जीता
माली ने रवांडा को 7 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें एक रन बल्ले से तो बाकी के 5 रनों में 2 रन बाइ के, 2 रन लेग बाइ़ और एक रन वाइड का शामिल रहा। ये सभी रन 54 गेंदों में आए। रवांडा के लिए तेज गेंदबाज जोसीन नायरनकुंदीनेजा ने दो ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके। जवाब में रवांडा ने 7 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रवांडा की टीम ने ये लक्ष्य महज 4 गेंदों में हासिल कर लिया। यह महिला टी20 क्रिकेट का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम दर्ज था जो इसी साल यूएई के खिलाफ जनवरी में बैंकॉक में 14 रन पर सिमट गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
