INDvsAUS: साल के अंत में कई रिकॉर्ड अपनी झोली में डाल बुमराह बने टॉप गेंदबाज
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हरा दिया। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने नाम नौ विकेट किए। बुमराह की पहली पारी में 6 विकेट से भारत की जीत की स्क्रिप्ट लिखी गई तो दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटका भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर ना सिर्फ भारत को हैप्पी न्यू ईयर दिल खोल कर मानने का मौका दिया है बल्कि जाते जाते यह साल उनके लिए भी बेहद खुशनुमा साबित हुआ है। बुमराह ने इस सीरीज में अपने प्रदर्श से कई रिकॉर्ड को अपनी झोली में डाल कर साल के शीर्ष गेंदबाज बने हैं। आइए जानते है बुमराह ने किन रिकॉर्ड पर अपना ठप्पा लागकर अपना कद और ऊंचा कर लिया है।

कुंबले को पछाड़ा:
मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वह इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 48 विकेट ले चुके हैं जो एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी धरती पर किसी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने इसके लिए 9 टेस्ट (करियर के सभी मैच अब तक विदेश में ही खेले हैं) खेले हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी (2018 में अब तक 41 विकेट) और पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (41 विकेट) को पीछे छोड़ा है।

साल के सबसे हिट गेंदबाज:
मेलबर्न टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले बुमराह ने इस साल 78 विकेट लिए जिसके साथ वह इस साल के कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज गए हैं। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पछाड़ते हुए उन्होंने इस लिस्ट में टॉप किया है।

बुमराह जीत की गारंटी:
मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने छह विकेट चटकाए और दूसरी पारी में उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।इस साल ऐसा तीसरी बार हुआ जब बुमराह ने एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं और तीनों ही बार भारत को जीत हासिल हई है।

ऐसा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज:
जसप्रीत बुमराह ऐसे पहले एशियन खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांच-पांच विकेट हासिल किए हो।

ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन:
मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट हासिल करने वाले बुमराह का यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में बतौर तेज गेंदबाज दूसरा सबसे बेहतरीन स्पैल रहा है। इससे पहल साल 1985 में कपिल देव ने एडिलेड में 106 रन देकर आठ विकेट हासिल किए थे। नौ मैचों में 48 विकेट ले चुके बुमराह अब डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
