IPL 2019: मैच देखने आए दर्शकों को मिलेगी SUV कार, बस इस अंदाज में करना होगा कैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के सीजन 12 का धूमधड़ाका देखने के लिए फैंस पूरी तरह से तैयार हैं। सीजन 23 मार्च को शुरू होगा लेकिन इससे पहले आईपीएल फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर भी ऐसी जो आपको मैच देखने के लिए स्टेडियम तक खींच ले आएगी। दरअसल,स्टेडियम में दर्शकों के लिए हर मैच उन्हें एसयूवी यानि की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल जीतने का मौका देगा।
बीसीसीआई ने सोमवार को टाटा मोटर्स के टाटा हैरियर एसयूवी को आईपीएल-19 का लीड ब्रांड घोषित किया है और इस कंपनी ने स्टेडियम के भीतर आने वाले क्रिकेटप्रेमियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। लेकिन यह तोहफा हासिल करने के लिए इन दर्शकों को कुछ खास करना होगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के दौरान हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता के आगाज की घोषणा की। इस प्रतियोगिता के तहत हर मैच में एक हाथ से कैच लेने के लिए एक लाख रुपए मिलेंगे और जो कैच सबसे अच्छा आंका जाएगा, उसे लपकने वाले दर्शक को एक नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV car) को अपने घर ले जाने का मौका मिलेगा।
अब सभी क्रिकेट प्रेमी हो जाएं चाैक्कनें क्योंकि अगर एसयूवी पाना चाहते हो तो मैदान पर बल्लेबाजों के शाॅट पर पैनी नजर बनाए रखें। एसयूवी कार सीजन के अंत में उस दर्शक को मिलेगी जिसने सबसे आकर्षित कैच लपका होगा। फैंस को ऐसा लालच देने के पीछे का कारण यह भी है ताकि मैच देखने ज्यादा दर्शक जुटें क्योंकि इस बार विश्व कप के कारण कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से बाहर भी रह सकते हैं। आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है जहां पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। फिलहाल लोकसभा चुनावों की तारीखों का इंतजार हो रहा है इसलिए टूर्नामेंट के शुरूआती 17 मैचों का ही ऐलान किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
