VIDEO : विजय शंकर ने बाउंड्री के पास से मारा 'बुलेट थ्रो', रॉस टेलर को भेजा पवेलियन
नई दिल्लीः क्रिकेट मैच के दाैरान केवल बल्लेबाज ही नहीं चाैके-छक्के लगाकर सुर्खियां बटाैरते हैं, बल्कि फिल्डर भी कई बार चीते सी फुर्ती दिखाकर सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट लेते हैं। भारत-न्यूजीलैंड के बीच आकलैंड में हुए दूसरे टी20 मैच के दाैरान आलराउंडर विजय शंकर की जबरदस्त फिल्डर का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शंकर 'बुलेट थ्रो' मारकर कीवी बल्लेबाज राॅस टेलर को पवेलियन भेजा। शंकर के तेज थ्रो को देखकर सभी टीम खिलाड़ी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
यह नजारा न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर देखने को मिला। स्ट्राइक पर टेलर खड़े थे और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लाॅग आफ की तरफ शाॅट खेला। वहां शंकर खड़े थे जिन्होंने बिल्कुल भी देरी ना करते हुए गेंद को पकड़ा और फिर तेजी से नाॅन-स्ट्राइक की ओर थ्रो कर दिया। थ्रो इतना तेज था कि टेलर भी क्रीज तक पहुंचने में नाकाम रहे और अंपायर के आउट देने के फैसले के बाद पवेलियन लाैटते चले।
Watch “bhuvi's anticipation_edit_0” on #Vimeo https://t.co/RWBXcQyw2u
— Sports Freak (@SPOVDO) February 9, 2019
टेलर की इस उम्मीद पर फेरा पानी
शंकर ने अपनी जादुई फिल्डिंग की बदाैलत टेलर की एक बड़ी उम्मीद पर पानी फेर दिया। यह उम्मीद थी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में छठा अर्धशतक लगाने का। दरअसल, जब टेलर आउट हुए तो उनका स्कोर 42 था और पारी का एक ओवर बचा था। अगर वह यहां रन आउट होने से नहीं चूकते तो शायद वह अपना अर्धशतक पूरा कर लेते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
