
तमन्ना भाटिया और अब्दुल रज्जाक
फिलहाल हम यहां बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक को लेकर बातें हो रही हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इस फोटो में दोनों एक ज्वैलरी शॉप में गहने खरीदते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर और फेसबुक
जिसके बाद ट्विटर और फेसबुक ये चर्चा गर्म हो गई है कि तमन्ना और रज्जाक के बीच अफेयर चल रहा है और दोनों शादी की तैयारियां कर रहे हैं, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।

क्या है सच?
लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर साल 2013 की दुबई के एक ज्वैलरी स्टोर की है, जहां ये दोनों शॉपिंग नहीं बल्कि ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे। चूंकि रज्जाक शादीशुदा हैं इसीलिए उनके अफेयर के किस्सों ने विश्व क्रिकेट में हंगामा मचा दिया था।

अफेयर की बात
हालांकि रज्जाक ने अपने अफेयर की खबरों को कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन एक बार फिर से दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है और इस कारण दोनों को लेकर बातें हो रही हैं।

खास बातें
- अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान के लिए साल 1996 से 2011 तक वनडे क्रिकेट खेले।
- इस दौरान उन्होंने कुल 265 वनडे मैचों में 29.70 की औसत से 5,080 रन बनाए वहीं 269 विकेट लिए।
- इसके अलावा उन्होंने 46 टेस्ट में 28.61 की औसत से 1,946 रन बनाए वहीं 100 विकेट लिए।
- पाकिस्तान के लिए उन्होंने टी20 क्रिकेट साल 2013 तक खेला और इस दौरान 32 मैचों में 20.68 की औसत से 393 रन बनाए और 20 विकेट लिए।


Click it and Unblock the Notifications