विराट से कैसा था रिश्ता, कोहली की शादी के बाद पहली बार तमन्ना ने कही ये बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली में जाकर शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले कोहली के फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हिरोइनों के साथ अफेयर के चर्चे रहे और उनमें से एक तमन्ना भाटिया भी थीं। तमन्ना भाटिया और कोहली 2012-13 के दौरान एक मोबाइल एड के लिए एकसाथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी। सोशल मीडिया में इन दोनों के अफेयर की चर्चा छिड़ गई थी। फिर भी, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों के बारे में बात नहीं की। लेकिन अब भाटिया ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि दोनों के बीच उस समय क्या हुआ था।

कही ये बात
तमन्ना ने कहा, 'मेरे ख्याल से उस विज्ञापन में विराट कोहली ने सिर्फ चार शब्द कहे थे। बस। इसके बाद मेरी उनसे कभी मुलाकात या बात नहीं हुई। मगर मैं यह जरूर कहूंगी कि जिन एक्टर्स के साथ हम काम कर चुके हैं, उनमें से विराट सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। वह थोड़ा सा हिचकिचाहट भरा पल था।' 29 वर्षीय तम्मना अयान, पाइया, वीरम, बाहुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्में द इज महालक्ष्मी, देवी 2, सई रा नरसिम्हा रेड्डी, खामोशी हैं।

तमन्ना के बाद इनके साथ हुए थे चर्चे
तमन्ना भाटिया के साथ ब्रेकअप की खबरों को कुछ ही दिन हुए थे जुहू स्थित पीवीआर में कोहली ब्राजील मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री इजाबेल लेटी के साथ देखे गए। इसके बाद तो हॉट इमेज रखने वाली इजाबेल और विराट कभी शॉपिंग मॉल तो कभी पिक्चर हॉल में नजर आए। हालांकि कभी भी दोनों ने रिलेशनशिप की बात नहीं कबूली। इजाबेल ने 2013 में आई फिल्म 'सिक्सटीन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

कोहली निकल चुके हैं कई गुना आगे
आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब कोहली वनडे सीरीज को हासिल कर हिसाब बराबर करना चाहेंगे। फिलहाल कोहली काफी आगे निकल चुके हैं। अनुष्का से शादी के बंधन के बाद कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसका श्रेय वह हमेशा अनुष्का को ही देते आए हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
