नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से वापस आने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। हालांकि ऑस्ट्रिलया के भारत दौरे से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने BCCI को कहा है कि उससे पास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के खर्चे उठाने के लिए पैसे नहीं हैं।
आपको बता दें कि भारत ऑस्ट्रलिया के साथ 5 वनडे और तीन टी20 मैच खेलगा। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच की मेजबानी तमिलनाडू करेगा। ये वनडे 17 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन ऑस्ट्रलियाई टीम खुद को भारतीय परिस्थितियों के मुताबिक ढालने के लिए वह 8 सितंबर को ही चेन्नई पहुंच जाएगी।
TNCA ने बीसीसीआई से कहा है कि- 'प्रैक्टिस सेशन, यातायात और सिक्योरिटी को लेकर हमें तकरीन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। सुरक्षा को लेकर हमें लगभग 30 पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है। उनकी फीस और ट्रांसपोर्ट इत्यादि का खर्चा हमें बेहद ज्यादा पड़ रहा है।'
आपको बता दें कि आमतौर पर मेजबान राज्य संघों को तीन दिन ही मेहमान टीम का इंतजाम करना होता है। जबकि TNCA को ऑस्ट्रेलियाई टीम का 6 दिन का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा। गौरतलब है कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू नहीं करने के चलते राज्य संघों को पैसा नहीं मुहैया किया जा रहा है। उन्हें इसके लिए एडवांस में फंडिंग की जाए।