Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल देखने से पहले जाने मुंबई vs चेन्नई के बारे में यह 10 बातें

कोलकाता| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के फाइनल में रविवार को भारत में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि मुकाबला बराबरी का होगा।

आईये जानते हैं फाइनल से पहले दोनों टीमों की खास बातें..

1. चेन्नई सुपर किंग्स औऱ मुंबई इंडियंस की आईपीएल फाइनल में तीसरी बार भिड़ेंगे।
2.दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला है। चेन्नई ने साल 2010 में और मुंबई ने साल 2013 में आईपीएल खिताब जीता है।
3.चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है।
4.चेन्नई सुपर किंग्स छठीं बार फाइनल में पहुंची हैं और हर बार टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ही रहे हैं।
5.दूसरी बार कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल का फाइनल होने जा रहा है।

आईपीएल 8: इन कारणों की वजह से क्वालीफायर में हारी विराट कोहली की सेना

6.साल 2013 में भी ईडन गार्डन में ही फाइनल हुआ था और भिड़ंत मुंबई और चेन्नई के बीच हुई थी जिसमें जीत मुंबई की हुई थी।
7.रिकीं पोटिंग मुंबई के लिए लकी हो सकते हैं क्योंकि साल 2013 में जब मुंबई जीता था तो उसके कैप्टन रिकी पोटिंग ही थे जबकि इस बार वो टीम के कोच हैं।
8.गृह मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस ने सुपर किंग्स को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया है इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं।
9.दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने 11 जबकि सुपर किंग्स ने 10 जीत हासिल की है।
10. सुपर किंग्स की उम्मीदें जहां सलामी बल्लेबाज ड्वायन स्मिथ और ड्वायन ब्रावो से होंगी वहीं मुंबई के प्रशंसकों की नजर लेंडल सिमंस और कीरन पोलार्ड पर होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+