For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तमीम इकबाल की वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम घोषित

नई दिल्ली: अनुभवी बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को लाहौर में शुक्रवार 24 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी 20 सीरीज के लिए चुन लिया गया है। तमीम इकबाल भारत दौरे पर आने वाली बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं थे। अब वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला देते हुए, नवंबर में बांग्लादेश के अंतिम इंटरनेशनल दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था।

30 वर्षीय बांग्लादेशी बल्लेबाज पिछले एक दशक से अधिक समय से बांग्लादेश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक रहे हैं और प्रत्येक प्रारूप में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर हैं।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019-20 में 13 मैचों में 20 विकेट हासिल करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने भी 6 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय वापसी की है। वरिष्ठ बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम 15 सदस्यीय दल से सबसे बड़े अनुपस्थित नाम हैं, जिन्होंने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए खुद को दौरे से बाहर कर दिया। हसन महमूद, 20 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले अंतरराष्ट्रीय कॉल-अप को हासिल किया है।

दोनों टीमें लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी 20 मुकाबले खेलेंगी, इसके बाद फरवरी में एक टेस्ट और अप्रैल में एकदिवसीय और टेस्ट मैच होगा। दोनों पांच दिवसीय खेल आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे।

बांग्लादेश की पूरी टीम इस प्रकार है:

महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, नईम शेख, नजमुल हुसैन, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, आफिस हुसैन, महसी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, शफुल इस्लाम, अल-अमीन हुसैन, रुबिन महमूद

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 15:46 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+