इंग्‍लैंड में बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल और उनके परिवार पर हुआ 'एसिड अटैक'?

नई दिल्ली। एक हैरान कर देने वाली खबर क्रिकेट के मैदान से आ रही है, बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी तमीम इकबाल और उनके परिवार पर इंग्लैंड में 'एसिड अटैक' हुआ जिसके बाद उन्हें काउंटी क्रिकेट छोड़कर वापस अपने वतन लौटना पड़ा है। गौरतलब है कि वह एसेक्स क्लब की ओर से काउंटी में खेल रहे थे।

अपने देश के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में रन बनाने वाले लेफ्ट हैंडड खिलाड़ी के बारे में बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार ने लिखा है कि इंग्लैंड में इकबाल और उनकी फैमिली पर एसि़ड अटैक हुआ है और यह घटना उस वक्त हुई जब तमीम अपनी पत्नी आयशा और एक साल की बेटी के साथ एक रेस्टॉरेंट से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे।

तमीम इकबाल और उनके परिवार पर हुआ 'एसिड अटैक'?

आयशा ने हिजाब पहना हुआ था, ये तीनों जैसे ही रेस्टॉरेंट से बाहर निकले, तब कुछ अज्ञात लोगों ने इनका पीछा किया और इन पर तेजाब (एसिड) फेंका, हालांकि इकबाल और उनके परिवार वाले इस हमले में बाल-बाल बच गए।

खौफनाक घटना के बाद दहशत में इकबाल का परिवार

इस खौफनाक घटना के बाद इकबाल और उनकी फैमिली बुरी तरह से डर गई और इसी वजह से इकबाल ने काउंटी से हटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इकबाल एसेक्स की ओर से केवल एक टी-20 मैच खेल सके थे और उस मैच में 7 रन बनाए थे,करार के अनुसार तमीम को एसेक्स के साथ 8 मैच खेलने थे।

काउंटी छोड़ने का कारण नहीं बताया

एसेक्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि तमीम क्लब छोड़कर लौट चुके हैं हालांकि उसने तमीम के लौटने को निजी कारण बताया है। वैसे तमीम इकबाल ने भी इस एसिड अटैक वाली घटना से इंकार किया है लेकिन काउंटी छोड़ने का कारण नहीं बताया है।

A post shared by Tamim Iqbal (@tamimofficial) on

Story first published: Wednesday, July 12, 2017, 15:33 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+