नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट मे अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे विराट कोहली लगातार सबको अपना मुरीद बनाते जा रहे हैं। उनके कायल लोगों की लिस्ट में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल का नाम भी जुड़ गया है। तमीम का कहना है कि उन्हें कभी-कभी लगता ही नहीं कि विराट कोहली इंसान हैं।
यूइई के न्यूज वेबसाइट खलीज टाइम्स ने तमीम के हवाले से लिखा, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं हैं, ऐसा उसके प्रदर्शन के कारण है। जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो लगता है कि प्रत्येक मैच में शतक बनाएंगे। वह जिस तरह खुद को फिट रखते हैं, जिस तरह अपने खेल पर काम करते हैं, वह अविश्वसनीय है।'
तमीम विराट की तारीफ के बाद भी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वह तीनोंं प्रारूपों में नंबर एक बल्लेबाज है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिसे देखकर ताफीफ भी की जा सकती है और सीखा भी जा सकता है।
बता दें कि आईसीसी की टेस्ट और वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज हैं। बीते मैच में उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे में 10 हजार रन भी पूरे किए। सचिन तेंदुलकर ने 259 वन-डे पारियों में 10000 पूरे किए थे, जबकि कोहली ने 205 पारियों में 10000 रन का आंकड़ा छुआ है।
उन्होंने कहा,'पिछले 12 साल के अपने क्रिकेट करियर में मैंने सभी महान खिलाड़ियों को देखा है। बता दें कि तमीम इकबाल वही खिलाड़ी हैं जिन्हें एशिया कप के दौरान कलाई में फ्रैक्चर हुआ था और वह तब भी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे।जिसके बाद उनकी काफी तारीफ हुई थी।