Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डीन एल्गर का शतक बन गया खास, अश्विन को छक्का लगाकर हासिल किया ये मुकाम

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट दाैरान भारतीय बल्लेबाजों के आगे बड़ी आसानी से हथियार डाल दिए। भारतीय बल्लेबाजों ने धोते हुए पहली पारी में 7 विकेट पर 502 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 34 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन उनके ओपनर डीन एल्गर एक छोर से अकेले डटे रहे। एल्गर ने मैच के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ 32 वर्षीय एल्गर ने खास मुकाम हासिल कर लिया।

दरअसल, एल्गर ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और वह भारत में साल 2010 के बाद टेस्ट शतक बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीका बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 175 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह एल्गर का 12वां शतक भी रहा। वहीं एशिया में दूसरा तो भारत के खिलाफ पहला टेस्ट शतक रहा। इसके अलावा एल्गर ने अपने टेस्ट करियर में ऐसा दूसरी दफा किया है जब छक्का लगाकर शतक पूरा किया हो। इससे पहले एल्गर ने ऐसा कारनामा साल 2014 में गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ किया था।

साउथ अफ्रीका के ओपनर एडन मार्करम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर पर आए थियोनिस डि ब्रुयन भी 4 रन बनाकर चलते बने, जबकि चाैथे नबंर पर आए डेन पिड्ट भी बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। रविचंद्रन अश्विन हावी हो रहे थे लेकिन एल्गर ने अकेले मोर्चा संभालते हुए टीम को मिल रहे लगातार झटकों से उभारा। एल्गर ने छठे विकेट के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ 115 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाने में योगदान दिया।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 15:41 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+