IPL 2019 Final : हार के बाद बुरी तरह से टूट चूके थे धोनी, संजय मांजरेकर ने किया खुलासा
नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) सीजन-12 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स खिताब जीतने से चूक गई थी। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए रोमांचक मैच में महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई खेमा खुशियों में डूबा था तो दूसरी तरफ लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूकी चेन्नई टीम के चेहरे पर निराशा थी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को फाइनल तक लाने के लिए खुद भी जोरदार प्रदर्श किया, लेकिन खिताबी जंग में वह कुछ खास नहीं कर सके। हार के बाद धोनी अंदर से टूट चूके थे, जिसका खुलासा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने किया।
|
टूटे हुए लग रहे थे धोनी
मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैच के बाद जब धोनी से बात हो रही थी तो मुझे उन्हें देखकर बहुत बुरा लग रहा था। वह टूटे हुए लग रहे थे। धोनी को इतना निराश पहले कभी नहीं देखा।" इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते लिखा, " मुंबई की जीत बाद क्या सीखने को मिला। अगर आपकी टीम में स्टार गेंदबाज हैं तो जीत आपसे दूर नहीं होगी।"

धोनी ने माना था कि कम गलती करने वाली टीम जीती
इस कड़े मुकाबले में देखा गया कि दोनों टीमों की तरफ से खराब बल्लेबाजी व फिल्डिंग दिखी, जिसपर धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने बहुत सारी गलतियां कीं। एक कम गलती करने वाली टीम ने जीत हासिल की। उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ में कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने हमारे लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, आज भी निश्चित रूप से यह विकेट 150 रन से अधिक का था। वे जरूरत पड़ने पर विकेट लेते रहे। जब भी उन्होंने विरोधी टीम को कम स्कोर तक सीमित किया, तो हमारे बल्लेबाजों ने बल्ले से चाैका लगाकर ज्यादातर मैच जीते हैं। हमें अपने ड्राइंग बोर्ड पर जाना होगा, और अब इसके लिए कोई वास्तविक समय नहीं है। हमें विश्व कप में जाने की जरूरत है और उसके बाद हमें अंतराल को देखना होगा जिसे हम भर सकते हैं।
VIDEO : खून बहता रहा, पर फिर भी क्रीज पर डटे रहे शेन वाॅटसन, अब लगे 6 टांके

चेन्नई को मिला था 150 का लक्ष्य
बता दें कि इस खिताबी मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड ही 25 गेंदों में 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। जवाब में उतरी चेन्नई टीम को क्विंटन डी काॅक व शेन वाॅटसन के रूप में अच्छी शुरूआत दी। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मुंबई के गेंदबाजी हावी हो गए। मैच अंत तक गया और मुंबई ने आखिरी गेंद पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली। चेन्नई के लिए सिर्फ वाॅटसन ही 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेल सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
