Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत

आईपीएल के रोमांचक मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर लगातार चौथी जीत हासिल की है.

अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

निर्धारित बीस ओवरों में राजस्थान की टीम ने 177 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी.

राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने पाँच छक्कों और छह चौकों की मदद से 49 गेंदों पर शानदार 80 रन बनाए.

चेन्नई की ओर से शुरुआत ठीक नहीं रही और मैथ्यू हेडन पहले शिकार बने जिन्हें यूसुफ़ पठान ने अपनी ही गेंद पर लपका.

इसके बाद मुरली विजय भी पठान के शिकार बने लेकिन गेंदबाज़ी से नहीं. पठान के सीधे थ्रो के आगे वे स्टंप से पीछे छूट गए.

मुरली ने 42 और हेडन ने 19 रन बनाए.

सारा दारोमदार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर था. वो रन रेट को कम करने की कोशिश में सफल भी हो रहे थे लेकिन भरोसेमंद सुरेश रैन उनका साथ नहीं दे सके.

रैना ने 12 गेंदों पर 14 रन बना लिए थे लेकिन वॉर्न की घूमती गेंद पर बोल्ड हो गए.

फिर बद्रीनाथ और धोनी ने पारी आगे बढ़ाई लेकिन रन लेते समय दोनों आपस में टकरा गए और धोनी को खामियाजा भुगतना पड़ा. उनका आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उसके बाद चेन्नई की टीम कभी उबर नहीं सकी.

एल्बी मोर्केल ने 17 वें ओवर में वॉर्न की तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर उम्मीदें बढ़ाई लेकिन उनके आउट होने के बाद रॉयल्स की जीत सुनिश्चित हो गई.

राजस्थान की ओर से शॉन टेट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+