For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने सीनियर बल्लेबाज के शतकों का रिकाॅर्ड तोड़ते ही टेलर ने मांगी माफी, जानें क्यों

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 12 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। इस मैच में रोस टेलर ने 212 गेदों में 200 रनों की पारी खेली। यह उनका तीसरा दोहरा शतक रहा साथ ही 18वां शतक भी रहा। इसी के साथ टेलर ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो के 17 शतकों के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया। मैच के बाद टेलर ने क्रो का रिकाॅर्ड तोड़ने पर उनसे माफी मांगी।

टेलर ने माफी मांगने के बारे में कहा, "मैंने दिवंगत क्रो से कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, क्योंकि यहां तक पहुंचने में मैंने इतना समय लिया। 17 शतक तक पहुंचना मेरे लिए राहत पहुंचाने वाला था। इसके बाद मैं उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाया।" टेलर ने 17वां शतक दिसंबर 2017 में लगाया था। 18वें शतक लगाकर मार्टिन क्रो का रिकॉर्ड तोड़ने में उन्हें 15 महीने लग गए। टेलर ने कहा, "जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो 17 शतक मेरे लिए बड़ी संख्या थी। यहां पहुंचना मेरे लिए राहत पहुंचाने वाला था।"

क्रो ने कहा था कि एक दिन टेलर मेरा टेस्ट के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेगा। क्रो ने टेस्ट में 17 शतक लगाए थे। क्रो की मार्च 2016 में कैंसर के कारण मौत हो गई थी। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम 1992 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टेलर ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 92 मैचों में 47 की औसत से 6727 रन बनाए हैं। इसमें 30 अर्धशतक और 18 शतक शामिल हैं। वहीं, क्रो ने टेस्ट में 77 मैच में 45 की औसत से 5444 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक और 17 शतक हैं। वहीं टेलर न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे आगे कप्तान केन विलियमसन हैं जिन्होंने 20 शतक जमाए हैं।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 16:53 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+