हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली। अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज शेहान मधुशांका की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशंका की पुलिस रिमांड नौ जून तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पच्चीस साल के मदुशंका और उनके एक दोस्त को 23 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पन्नाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। डेली मिरर वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस को मदुशंका के पास 2.7 ग्राम जबकि उनके दोस्त के पास 2.8 ग्राम हेरोइन मिली थी। इसके बाद कुलियापितिया के मजिस्ट्रेट ने इन दोनों को दो जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया था।
मदनशंका को पुलिस ने पन्नाला शहर में दो ग्राम से अधिक ड्रग के साथ पकड़ा था। यह श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि मदुशंका एक उभरते हुए तेज गेंदबाज थे और हाल ही में अपने डेब्यू पर हैट्रिक ली थी। शेहान और उसके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया।
बता दें कि शेहान ने अब तक तीन ही इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें एक वनडे के अलावा 2 टी20 मैच भी खेले हैं। 25 साल के इस गेंदबाज ने 27 जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने मशरफे मोर्तजा, रुबेल हुसैन और महमदुल्लाह का विकेट लेकर अपने नाम हैट्रिक की। वह वनडे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे। श्रीलंका ने यह मैच 79 रनों से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
