रिकी पॉन्टिंग हो सकते हैं टीम इंडिया के इस मर्ज की दवा
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने पिछले काफी समय में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर फील्ड में झंडे गाड़े हैं लेकिन एक विभाग है टीम के लिए चिंता का विषय बनकर उभरा है। वह है फील्डिंग, भले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया की किसी भी टीम के खिलाड़ियों से ज्यादा फिट हों लेकिन फीडल्डिंग में भी एक पार्ट ऐसा है जहां टीम फिसड्डी है।
दक्षिण अफ्रीका जैसे कठिन दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के लिए स्लिप फील्डिंग चिंता का विषय बनकर उभरा है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कई बार देखा गया जब खिलाड़ियों ने स्लिप पर आसान से कैच छोड़ दिए। इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने राय दी है कि टीम इंडिया को स्लिप फील्डिंग कोच रखना चाहिए और उस पद पर रिकी पॉन्टिंग को मौका देना चाहिए।
मैथ्यू हेडन ने अपने एक बयान में कहा, 'क्रिकेट की दुनिया में स्लिप फील्डिंग कोच के बारे में नहीं सोचा जा रहा लेकिन अगर टीम इंडिया को चाहिए तो उन्हें रिकी पॉन्टिंग से संपर्क करना चाहिए। रिकी पॉन्टिंग स्लिप में कमाल की फील्डिंग करते थे। इसके साथ-साथ टीम इंडिया को स्लिप फील्डर्स से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।'
मौजूदा भारतीय टीम में स्लिप के सबसे अच्छे फील्डर टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को मानान जाता है। हेडन को लगता है कि टीम इंडिया के इस मर्ज की दवा रिकी पॉन्टिंग हो सकते हैं। आपको बता दें रिकी पॉन्टिंग ने अपने करियर में 196 कैच लपके हैं। वनडे में भी उनके नाम कुल 160 कैच हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
