For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका


नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ दूसरे टेस्ट मुकाबले की तैयारियों में जुटी है, पहले टेस्ट में विराट सेना ने धमाल मचाते हुए अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी, वहीं अब इस दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम इस सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेगी। हालांकि इससे पहले सभी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे सीरीज जिसका आगाज 21 अक्टूबर से होना है उसके लिए भारत की टीम कैसी होगी। इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। हालांकि इन सारे अनुमानों के बीच बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले दो वनडे मुकाबलों के लिए भारत के टीम की घोषणा कर दी गई है। वहीं बुमराह और भुवी जैसे दिग्गज गेंदबाजों को इस मुकाबले में आराम दिया गया है।

इस मुकाबले के लिए आशंका थी कि कप्तान कोहली को एक बार फिर आराम दिया जा सकता है, वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित के हाथों में होगी। खबरें ऐसी भी थी कि धोनी की जगह पंत को टीम में शामिल किया जाएगा। इस घोषणा में अब कप्तान कोहली और धोनी दोनों ही टीम का हिस्सा होंगे और वहीं पंत को भी टीम में मौका दिया जा रहा है। साथ ही साथ एशिया कप में अपना डेब्यूव करने वाले खलील अहमद पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर भरोसा जतया है। वहीं बल्लेबाजी में रायडू को भी टीम में मौका मिले रहा है। ऐसे में देखना होगा की आखिर इन 14 खिलाड़ियों में से प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी मैदान में जलवा बिखेरते नजर आएंगे। गौरतलब हो कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेली जानी है।

2 वनडे के लिए ये होगी टीमः विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल।

Story first published: Thursday, October 11, 2018, 18:12 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+