ऑस्ट्रेलिया ने वूमेन टी20 ट्राई सीरीज फाइनल में भारत को 11 रनों से दी मात
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय महिला टी20 सीरीज में मेजबान टीम ने भारतीय महिला टीम को 11 रनों की मात दे दी है। यह मुकाबला मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान में खेला जा रहा था।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इस मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारतीय महिला 20 ओवरों में 144 रन बना सकी।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था और बाद में भारतीय टीम को एक अच्छा लक्ष्य दिया जिसके जवाब में स्मृति मंधाना की शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मंधाना ने 37 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी कोई बल्लेबाज रन नहीं कर सकी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासन ने कमाल करते करते हुए 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत की हार में भूमिका अदा की।
इससे पहले कंगारू महिला टीम ने बेथ मूनी की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा दिया। बेथ ने 54 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एश्ले गार्डनर और कप्तान मेग लैनिंग ने भी 26-26 रनों की पारियों को अंजाम दिया। बता दें कि त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम इंग्लैंड थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
