मुंबई। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में गौतम गंभीर को जगह नहीं दी है।
बीसीसीआई के मुताबिक अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम के कप्तान विराट कोहली रहेंगे। इसके अलावा टीम में आंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर.अश्विन, रविन्द्र जडेजा, जयंत यादच, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इंशात शर्मा, हार्दिक पांड्या।
Team : Virat (Capt), Rahane, Rahul, Vijay, Pujara, K Nair, Saha (WK), Ashwin, Jadeja, Jayant, Mishra, Shami, Umesh, Ishant, Bhuvi, Hardik
— BCCI (@BCCI) November 22, 2016
अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। वहीं पहले टेस्ट में नहीं चले गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। गौतम गंभीर की काफी दिनों बाद टेस्ट मैच में वापसी हुई थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को (246) रनों से हरा दिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में एक-शून्य की बढ़त बना ली है।
मालूम हो कि कप्ताान विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 405 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम महज 158 रनों पर सिमट गई। जीत के हीरो रहे हमारे स्पिनर्स, जिनकी फिरकी ने गोरों का काम तमाम कर दिया।