भारत और अफ्रीका के बीच में दूसरा टी-20 आज: इंडिया की होगी वापसी!

कटक। आज भारत और अफ्रीका के बीच में दूसरा टी20 मैच खेला जायेगा, इंडियन फैंस की तरह टीम इंडिया को भी पूरी उम्मीद है कि आज कटक में भारत धर्मशाला की हार का बदला ले लेगा। मालूम हो कि साउथ अफ्रीका ने भारत तो पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से पराजित करके मेजबानों पर बढ़त और दवाब बना लिया है।

क्रिकेट समीक्षकों का कहना है कि आज धोनी की सेना वो गलतियां नहीं दोहरायेगी, जो कि उसने धर्मशाला में की थी। धर्मशाला में हार की मुख्य वजह टीम इंडिया की गेंदबाजी थी ऐसे में उम्मीद की जा रही है आज भारत के गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और अफ्रीकन तूफानी प्लेयर्स अब्राहम डिविलियर्स और ड्यूमिनी को रोक पाने में सक्षम होंगे।

वैसे हालात टीम इंडिया के ही पक्ष में है। कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच बेहद स्लो और टर्न लेने वाली है इसलिए हो सकता है कि आज धोनी अपनी टीम में अमित शर्मा को शामिल करें ताकि अमित और पटेल दोनों की स्पिन अफ्रीकियों को रोक पाने में सफल हो।

अमित मिश्रा आज खेल सकते हैं

वहीं दूसरी ओर मेहमान टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई है क्योंकि उसने भारत की धरती पर उसे करारी शिकस्त दी है ऐसे में उसकी पूरी कोशिश होगी कि वो आज के मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा कर ले। कुल मिलाकर उम्मीद है कि मुकाबला रोमांचक होगा।

Story first published: Monday, October 5, 2015, 9:25 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+