Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कानपुर के ग्रीनपार्क में 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी टीम इंडिया और अफ्रीकी टीम

कानपुर। भारत-दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले वनडे में क्रिकेट के प्रशंसक एक बड़े रिकॉर्ड के टूटने का इंतजार करेंगे। जी ही क्रिकेट प्रशंसक 29 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगी। रविवार को कानपुर के ग्रीनपार्क में खेले जाने वाले पहले वनडे में 29 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। ग्रीनपार्क में पिछले 29 सालों से किसी भी टीम ने 300 रन का स्कोर नहीं खड़ा किया है।

धोनी के टीम में होने पर अजीत आगरकर ने उठाये सवाल

Pics- टीम इंडिया पहुंची लखनऊ एयपोर्ट, कानपुर पहुंचने पर हुआ जबरदस्त स्वागत

पिच क्यूरेटर शिवकुमार की मानें तो पिच बल्लेबाजों को काफी मदद करेगी। शुरुआती घंटे के बाद यह पिच बल्लेबाजीं के लिए काफी मददगार पिच होगी साथ ही गेंदबाजों को अच्छा बाउंस भी मिलेगा। आपको बता दे काफी समय बाद ग्रीनपार्क में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। ऐसे में मैदान में बहुत से बदलाव किये गये हैं। मैदान में ड्रेसिंग रूप में कुर्सी की जगह सोफे लगाये हैं।

पिच को आज शाम को ढक दिया जाएगा जिसके बाद किसी भी खिलाड़ी को इसे देखने की इजाजत नहीं होगी। मैच शुरु होने से पहले ही पिच से कवर हटाया जाएगा। रविवार को होने वाले मैच के लिए पहले ही सारे टिकट बेचे जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार की शाम को ही टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम कानपुर के डायमंड होटल में पहुंच चुकी है। दोनों ही टीमों ने आज सुबह स्टेडियम में प्रैक्टिस की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+