मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को जिम्बाब्वे टूर के लिये टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि टूर पर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स नहीं जायेंगे और टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे।
इंडिया ए- चेतेश्वर पहुजारा (कप्तान), केएल राहुल मुकुंद यदव, करुण, अईयर, नमन ओझा, शंकर, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, शार्दुल, वरुण अरोन, उमेश यादव, गोपाल, अपराजित।
महेंद्र सिंह धोनी को टीम से बाहर रखने का मतलब यह नहीं है कि बीसीसीआई का भरोसा उठ गया है। बीसीसीआई ने धोनी पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए टीम इंडिया के ऐलान के तुरंत बाद एक वीडियो जारी किया, जिसमें हैश टैग #believe दिया।
#Believe #जयहिन्द https://t.co/hawRlAgv7I
— BCCI (@BCCI) March 17, 2015