विंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम की आज घोषणा कर दी गयी है। टीम में सिर्फ एक बदलान किया गया है, गुजरात के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्षर को विंडीज के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैंच के लिए भी चौदह सदस्यी दल में जगह दी गयी है।
अक्षर किंग्स इलेवन पंजाब की ओर आईपीएल में खेलते हैं। अक्षर ने अपने अंतराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ की थी। उन्हें आइपीएल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टी-20 टीम में कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे को भी जगह दी गयी है।
वहीं करन शर्मा, संजू सैमसन और स्टुअर्ट बिन्नी को टी-20 टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन अंबाती रायडू को सेलेक्टर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आखिरी के दो वनडे 17 और 20 अक्टूबर को धर्मशाला और कोलकाता में खेले जायेंगे। जबकि एकमात्र टी-20 कटक में 22 अक्टूबर को खेला जायेगा।
आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्या रहाने, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मुरली विजय, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।
टी-20 के लिए टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्या रहाने, विराट कोहली, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, करन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन, मनीष पांडे, उमेश यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
