मैच के दौरान आपस में भिड़े गंभीर और मनोज तिवारी, गाली-गलौज के बाद दी मारने की धमकी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सभ्य लोगों का खेल कहे जाने वाला क्रिकेट एक बार फिर असभ्यता को लेकर चर्चा में है। खबर आ रही है कि रणजी मैच के दौरान गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के बीच जमकर झगड़ा और गाली-गलौज हो गया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को मारने और बाहर निपट लेने की धमकी दी है।
खबर के मुताबिक फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी में जबरदस्त बहस हो गई। सूत्रों की मानें तो दोनों का बीच-बचाव करने आए अंपायर श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का मार दिया। जानकारी के मुताबिक मनन शर्मा की गेद पर बंगाल के बैट्समैन पार्थसारथी आउट हो गये।
उसके बाद बंगाल की तरफ से मनोज तिवारी बैटिंग करने आए। बॉलर जब रनअप लेना शुरु किया तो मनोज तिवारी ने उसे रुकने का इशारा किया। रुकने के बाद मनोज तिवारी ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर हेल्मेट मांगा। इसपर बॉलर मनन ने मनोज तिवारी से शिकायत की। इस बीच कप्तान गौतम गंभीर स्लीप में खड़े थे और उन्होंने मनोज तिवारी को गाली दे दी। गंभीर ने मनोज तिवारी को कहा कि तू शाम को बाहर मिल फिर तूझे मारुंगा। इसपर मनोज तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि "शाम को क्या? अभी बाहर चल।"
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
