ICC वनडे रैंकिंगः कोहली नंबर वन तो टीम इंडिया नंबर तीन पर बरकरार
नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर वन पर बरकरार हैं। कोहली न केवल नंबर वन पर बरकरार हैं बल्कि वे नंबर दो पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर से 12 अंक आगे हैं। विराट कोहली 873 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के 861 अंकों के साथ कोहली से 12 अंक पीछे हैं।
हालांकि टॉप 10 में को भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है। हालांकि कोहली के अलावा टॉप 20 में धोनी, धवन और रोहित मौजूद हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी 12वें, ओपनर शिखर धवन 13वें नंबर पर तो वहीं हाल ही में उप कप्तान बनाए गए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 14वें नंबर पर हैं।
गेंदबाजी में कोई भी भारतीय टॉप 10 में नहीं है। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो भुनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल वो गेंदबाज हैं जो टॉप 20 में शामिल हैं। भुवी टीम इंडिया की तरफ से सबसे अच्छी रैंकिंग वाले 13वें नंबर पर है। तो वहीं अक्षर पटेल 20वें नंबर पर हैं।
वनडे की टीमों की बात करें तो भारत तीसरे नंबर पर है। खास बात ये है कि अगर उसे इसी रैंकिंग को बरकरार रखना है तो श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज को 4-1 से जीतना होगा।
क्योंकि भारत के अभी 114 अंक हैं और अगर वो 3-2 से भी सीरीज जीतता है तो उसके 113 अंक हो जाएंगे और वो दशमलव में गणना करने पर इंग्लैंड से पीछे खिसक जाएगा जो अभी चौथे नंबर पर है।
वैसे टीम इंडिया रैंकिंग में नंबर दो पर भी पहुंच सकती है। अगर टीम इंडिया श्रीलंका को 5-0 से हरा देती है तो उसके 117 अंक हो जाएंगे और वो दशमलव के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।
आपको बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका नंबर वन पर है। अफ्रीका के 119 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं 117 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
