एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया ने 37 रन से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जानें टी 20 में डेब्यू करने वाले जांबाज हार्दिक पांड्या को
विराट की दिवानी महिला क्रिकेट टीम ने कोहली को किया पसीने-पसीने
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरॉन फिंच ने सर्वाधिक 44 रन बनाये। वहीं पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया के लगातार गिरते विकेट के बीच कोई भी खिलाड़ीं अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
चैपल का विवादित बयान..धोनी को टीम के लिए बताया घातक, कोहली की वकालत
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 90 रन की पारी खेली, जबकि सुरेश रैना ने 34 गेंदों पर 41 रन बनाये। तीसरे विकेट के लिए कोहली और रैना के बीच सौ रन से अधिक की साझेदारी हुई। कोहली ने सिर्फ 55 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाये।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाद शेन वॉटसन रहे, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। जबकि शॉन टेट ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किये।