कंगारुओ को 27 रन से हरा टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सीरीज पर कब्जा
मेलबर्न। दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 27 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की ओर से सधी हुई गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये। विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
टॉस जीतकर कंगारुओं ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 157 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। टीम इंडिया की ओर से शानदार गेंदाबाजी के सामन सभी कंगारू बल्लेबाज विफल नजर आये।
जसप्रीत बुमरा और हरेन पांड्या ने 2-2 विकेट लिये, जबकि अश्विन, जडेजा और युवराज ने 1-1 विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया की शुरआत काफी धमाकेदार रही और बिना विकेट गंवाये 10 ओवर में 94 रन जड़ डाले।
94 रन के स्कोर पर अश्विन ने मार्श को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करायी और इसके बाद एक के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
वहीं टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने ही टीम इंडिया का स्कोर 184 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
