Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

124 रन से हराकर टीम इंडिया ने टेस्ट श्रंखला अपने नाम की

नागपुर। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट मैच 124 रन से जीतकर श्रंखला को अपने नाम कर लिया है।

पिछले नौ सालों अफ्रीका की टीम ने विदेशी धरती पर कोई सीरीज हारी नहीं है। इस दौरान अफ्रीकी टीम ने 15 टेस्ट श्रंखला खेली और इन सीरीज को या तो अफ्रीकी टीम ड्रा कराने में सफल रही है या जीत दर्ज की है।

टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन ने दूसरी इनिंग में अफ्रीकी टीम के 7 विकेट अपने नाम किये। अश्विन ने इस श्रंखला में 24 विकेट अपने नाम किये हैं। टीम इंडिया के 315 रन के के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम सिर्फ 185 रन ही बना सकी।अश्विन ने मैच में 12 विकेट लेकर पूरे मैच में अफ्रीकी टीम को किसी भी वक्त मैच में हावी होने का मौका नहीं दिया।

गौर करने वाली बात यह है कि पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली इनिंग में सिर्फ डेढ़ घंटे यानि 33.1 ओवर ही खेल सकी। जबकि दूसरी इनिंग में 89.5 ओवर ही खेल सकी। पहली इनिंग में अश्विन और जडेजा ने बेहतरीन गेंदाबजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किया।

आपको बता दें कि भारत ने पहली पारी में 215 रन बनाये थे, अब भारत के पास 136 रन की बढत है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या टीम इंडिया इस मैच को तीन दिन के भीतर खत्म कर पाती है या नहीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+