नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार जीत का स्वाद चखा है। पहले टी-20 में कंगारुओं को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया टेस्ट में नंबर एक टीम बन गयी है। राष्ट्रगान गाते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है: सचिन तेंदुलकर
5 खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर हैं एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त
पिछले पांच सालों में पहली बार टीम इंडिया नंबर एक पोजीशन पर पहुंची है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टेस्ट मैच में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी शीर्ष पोजीशन खो बैठी और टीम इंडिया नंबर एक पर पहुंच गयी।
चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 280 रन से हरा दिया और इसके साथ ही सीरीज 2-1 से गंवा दी। जिसके बाद वर्ष 2011 के बाद पहली बार टीम इंडिया नंबर एक पोजीशन पर पहुंच गयी।
ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है जबकि अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में कंगारुओं के पास मौका होगा कि नंबर एक पोजीशन पर पहुंच जाए।
इंग्लैड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। जबकि पाकिस्तान चौथे नंबर पर है और इंग्लैंड पाचंवे स्थान पर है।
टेस्ट रैंकिंग
1-भारत
2-ऑस्ट्रेलिया
3-दक्षिण अफ्रीक
4-पाकिस्तान
5-इंग्लैंड
6-न्यूजीलैंड
7-श्रीलंका
8-वेस्टइंडीज
9-बांग्लादेश
10-जिम्बाब्वे