For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया को पहुंचा 'लाॅकडाउन' से फायदा, कोच शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते भारत में इस समय 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन इसे भी स्थगित किया गया है। अब सभी खिलाड़ी घर में बैठकर परिवार के साथ खाली समय बीता रहे हैं। लाॅकडाउन के कारण क्रिकेटरों को आराम करने का माैका भी मिल गया। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि, कोरोना के चलते क्रिकेट जगत में जो शांति आई है वह भारतीय खिलाडिय़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ब्रेक लेना जरूरी था

ब्रेक लेना जरूरी था

पिछले साल वर्ल्डकप के बाद से टीम इंडिया और उनका पूरा स्टॉफ घर पर 10-11 दिनों से ज्यादा नहीं रुक पाया। ऐसे में यह ब्रेक उनके लिए काफी जरूरी था। शास्त्री ने कहा, 'यह आराम का दौर हमारे लिए बुरा नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी थक गए थे। उनमें शारीरिक और मानसिक थकान थी।' बता दें शास्त्री इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन और नासिर हुसैन और रॉब के साथ स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर बोल रहे थे।

पिछले 10 महीनों में काफी क्रिकेट खेली

पिछले 10 महीनों में काफी क्रिकेट खेली

शास्त्री के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों को इस समय का सदुपयोग करना चाहिए। न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट के बाद खिलाड़ियों में थकान आई थी, ये समय उनको रिफ्रेश करने का है। शास्त्री ने कहा, "पिछले दस महीनों में हमने काफी क्रिकेट खेली है। मेरे जैसे लोग, और सपोर्ट स्टाफ के कुछ अन्य लोग, हम 23 मई को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत से चले गए थे। उसके बाद से हम 10 या 11 दिनों के लिए ही घर पर रहे। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों प्रारूप खेले हैं, इसलिए आप कल्पना कर सकते हैं कि यह उन पर किता वर्कलोड था। विशेष रूप से मैदान पर, टी 20 से टेस्ट मैच में खुद का ढालना आसान नहीं। क्योंकि हमने काफी यात्रा भी की।' विश्व कप के बाद, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की यात्रा की, फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक लंबी घरेलू श्रृंखला खेली, जिसके बाद न्यूजीलैंड का पूरा दौरा किया।

कोरोना का आभास पहले से था

कोरोना का आभास पहले से था

भारत में इस समय 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। शास्त्री के अनुसार, उनके खिलाड़ियों का इस बात का आभास पहले हो गया था। क्योंकि अफ्रीका दौरा बीच में रद्द किर दिया गया। यह काफी हैरान वाला था।' कोच ने आगे कहा, 'न्यूजीलैंड में जब हमें वाया सिंगापुर ले जाया गया तो सबको शक हुआ। मगर जब हम भारत में लैंड हुए उस वक्त तक न्यूजीलैंड में कोरोना के सिर्फ दो मामले थे मगर अब यह संख्या 300 के पार पहुंच गई।

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 13:50 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+