नयी जर्सी में टीम इंडिया सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली। विश्व कप की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। क्रिकेट के महाकुंभ में एक तरफ जहां क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है तो वहीं खिलाड़ियों में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा सकता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नयी जर्सी भी लांच कर दी गयी है।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
खिलाड़ियों ने नयी जर्सी में अपनी फोटो साझा की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रवींद्र जड़ेजा ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल बदली है औऱ नयी जर्सी में काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आर अश्विन ने अपने परिवार के साथ फोटो फेसबुक पर साझा की है।
अजिंक्या रहाणे ने फेसबुक पर जो तस्वीर साझा की है उसमें हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शामी भी है। सभी खिलाड़ी विश्वकप शुरु होने से पहले सकारात्मक रवैया दिखा रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए विश्वकप में काफी अहम हो सकता है रहाणे ने अपने साथी खिलाड़ियों के इतर अपनी पत्नी के साथ फोटो साझा की है।
लेकिन हार्दिक पांड्या ने फेसबुक पर अपनी नयी जर्सी में तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास संदेश में दिया है। युवराज सिंह ने जिस तरह से एशिया कप में अपनी फार्म का मुजायरा किया है उसे देखकर उनके भी हौसले काफी बुलंद है। युवी ने भी नयी जर्सी में अपनी फोटो फेसबुक पर साझा की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications