
फ्रांस का पानी पीते हैं कोहली
आपको बता दें कि विराट की फिटनेस में पीने का पानी भी एक बहुत बड़ा फैक्टर है। विराट कोहली एक खास तरह का पानी पीते हैं। विराट के लिए पीने का पानी फ्रांस से आता है। विराट एवियन पानी पीते हैं, जिसे उनके लिए फ्रांस से मंगाया जाता है।

एक लीटर पानी की कीमत 600 रु.
अब जरा इस पानी की कीमत जान लीजिए। विराट एवियन का मिनरल पानी पीते हैं जो फ्रांस से मंगाया जाता है। आपको बता दें कि इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 600 रुपए है। जी हां एक लीटर पानी के लिए विराट 600 रुपए चुकाते है।

पानी में क्या है खास
इस पानी की खासियत की बात करें तो ये पानी वजन घटाने, तनाव दूर रखने और त्वचा को अच्छा रखने का काम करता है। हलांकि विराट ही नहीं कई और सेलिब्रिटी ऐसे है जो अपने पीने के पानी पर हजारों रुपए खर्च करते है। विराट अपनी पानी ही नहीं बल्कि खाने का भी खास ख्याल रखते है। विराट खुद हेल्दी फूड खाते है। वो खुद भी जंक फूड नहीं खाते और न ही दूसरों को खाने की सलाह देते हैं।

खाने का रखते हैं खास ख्याल
विराट अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। पानी के अलावा विराट फिट रहने के लिए अच्छे प्रोटीन वाली खाने की चीजों को ही अपनी डाइट में शामिल करते है। सैलेड, डेली लैंब मीट और सैलमन फिश उनकी डाइट का एक अहम हिस्सा है।

चॉकलेट ब्राउनी विराट की कमजोरी
कहा जाता है कि वो रोजाना डेली लैंब मीट, सैलमन फिश और सैलेड खाना पसंद करते हैं,लेकिन विराट को चॉकलेट ब्राउनी सबसे ज्यादा पसंद है जिसे देखकर वो कमज़ोर पड़ जाते हैं और बिना खाए रह नहीं पाते।


Click it and Unblock the Notifications