सेंट नेविस। वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया एक तरफ जहां नेट्स पर प्रैक्टिस कर पसीना बहा रही है तो दूसरी तरफ कोच अनिल कुंबले खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संबंध को मजबूत बनाने के लिए अलग तरह के टूर पर लेकर गये हैं।
VIDEO: घुड़सवारी करते हुए जडेजा जा पहुंचे समंदर के बीच..
पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का बॉडिंग सेशन के लिए सेंट नेविस गयी हैं। जहां टीम के सभी खिलाड़ी जमकर मस्ती करते हुए देखे गये। खुद कोच अनिल कुंबले खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिता रहे हैं और उनके साथ नजदीकी बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।
Photo Gallery: #TeamIndia Bonding session at Saint Nevis https://t.co/XqJZkJVqKu #WIvIND pic.twitter.com/9AsKAu6qAK
— BCCI (@BCCI) July 13, 2016
खिलाड़ियों ने समुद्र में जमकर मस्ती की वॉलिबॉल खेला और एक-एक करके जमकर खूब सेल्फी ली। बॉडिंग सेशन में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ खेलते देखे गये। जिसमें टीम के कप्तान विराट कोहली अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वहीं अजिंक्या रहाणे ने साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीर साझा की है जिसमें वह बस में टीम के साथ सफर कर रहे हैं। टीम के सभी खिलाड़ी बेहत ही मस्ती के अंदाज में है। आर अश्विन ने भी एक सेल्फी शेयर की है जिस में वह साथी खिलाड़ियों के साथ नेविस की सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं।
Fun time with the boys @imVkohli @SDhawan25 @imjadeja @imShard @BCCI #TeamIndia pic.twitter.com/yVKQdbRC9e
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) July 12, 2016
बहरहला इस अच्छे माहौल में टीम इंडिया के खिलाड़ी 21 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे। इस टीम में खास बात यह है कि कई खिालड़ी पहली वेस्टइंडीज के दौरे पर आये हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने के लिए कोच अनिल कुंबले इन्हें खेल के मैदान से दूर तनाव से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।