215 रन पर टीम इंडिया ढेर, पहले ही दिन अफ्रीका ने 11 रन पर खोये 2 विकेट
नागपुर। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के 215 रन पर आउट होने के बाद भारत ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए महज 10 रन के स्कोर पर 2 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन पहुचा दिया है।
जाडेजा और अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट झटके। स्टियान को बिना खाता खोले अश्विन ने आउट किया जबकि इमरान ताहिर को जजेडा ने 4 रन के स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का टीम इंडिया का फैसला गलत साबित हुआ। पूरी टीम महज 215 रने के स्कोर पर ढेर हो गयी है।
सलामी बल्लेबाज मुरली विजय जिन्होंने 40 रन की पारी खेली वह टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर है। शिखर धवन12, चेतेश्वर पुजारा 21, कोहली 22, रहाणे 13, रोहित शर्मा 2, साहा 32 और जाडेजा ने 34 रन की पारी खेली।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मॉर्केल ने 3 जबकि साइमन हार्मर ने 4 विकेट अपने नाम किये। जबकि रब्बाड़ा, एल्गर और ताहिर को 1-1 विकेट हाथ लगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
