इस साल टीम इंडिया ने जीत की लगाई झड़ी, ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ दो जीत से चूकी

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज जीत के साथ ही टीम इंडिया का इस साल का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। इस वर्ष टीम इंडिया कई कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब रही। एक साल में टीम इंडिया दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने एक साल में इतनी अधिक जीत हासिल की है। इस साल टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत ने कुल 37 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत हासिल हुई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2003 में 38 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते थे। ऐसे में इस आंकडे़ के लिहाज से भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1999 में 35 मैचों में जीत दर्ज की थी, ऐसे में अगर भारत दो और मैच इस साल जीतने में सफल रहता तो वह एक साल में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली टीम बन जाती और ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती थी। आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी, इस मैच में भी टीम इंडिया ने लंका की टीम को पांच विकेट से हराया था।

2017 में मिली जीत

2017 में मिली जीत

टीम इंडिया ने इस साल कुल 7 टेस्ट मैच, 21 वनडे मैच और 9 टी-20 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर टीम इंडिया धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में जीत जाती तो वह सबसे अधिक मैच एक साल में जीतने के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेती। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज, वनडे मैचों की सीरीज और टी-20 मैचों की सीरीज में जीत दर्ज की है, इसके बाद टीम इंडिया का मुकाबले दक्षिण अफ्रीका से है।

धोनी ने भी बनाया कीर्तिमान

धोनी ने भी बनाया कीर्तिमान

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मैच की खासियत यह है कि इस मैच में भी धोनी ने विजयी शॉट लगाया। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में धोनी ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस लिहाज से विजयी शॉट लगाने के मामले में भी धोनी काफी निकल गए हैं। धोनी ने अबतक कुल 27 बार वनडे मैच में विजयी शॉट लगाकर टीम इंडिाय को जीत दिलाई है, जबकि टी-20 मैचों में वह 10 बार विजयी शॉट लगा चुके हैं। वहीं टेस्ट मैच की बात करें तो वह 3 बार विजयी शॉट लगाकर टीम इंडिया को मैच जिता चुके हैं। इसके अलावा धोनी कुल 86 टी-20 मैच में टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसमे टीम को जीत मिली है।सबसे अधिक बार टी-20 मैचों में जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक का नाम आता है। वह 92 बार टीम की जीत का हिस्सा रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- जीत के बाद टीम इंडिया के लिए Santa Claus बने धोनी, फोटो खिंचवाने के लिए लग गई लंबी लाइन

Story first published: Monday, December 25, 2017, 12:07 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+