For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 साल से एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया, अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने टी-20 में अपने विजयी अभियान को बरकरार रखा है। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय टीम 2019 से लगातार टी-20 सीरीज में जीत दर्ज कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार छठी टी-20 सीरीज अपने नाम की है। टीम इंडिया ने जीत का यह सिलसिल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू किया था जोकि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भी जारी है।

विजय अभियान जारी है

विजय अभियान जारी है

टीम इंडिया ने 2019 में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में मात दी थी, 2019 में ही वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में हराया था। 2020 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में मात दी थी। इंग्लैंड की टीम दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम थी जिसे तीन साल बाद टी-20 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है। इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम एक भी सीरीज नहीं हारी थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज पिछले साल ड्रॉ रही थी। लेकिन भारत ने टी-20 सीरीज में मात देकर इंग्लैंड के विजय रथ को रोक दिया। आखिरी बार इंग्लैंड की टीम 2018 में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में हारी थी।

2018 में आखिरी बार सीरीज हारा था भारत

2018 में आखिरी बार सीरीज हारा था भारत

आखिरी बार टीम इंडिया की टी-20 सीरीज में हार की बात करें तो भारतीय टीम को 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछली 8 टी-20 सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है जबकि 7 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दर्ज की थी। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछले 10 निर्णायक मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की है।

9 साल से भारत में टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत

9 साल से भारत में टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत

इस हार के साथ ही इंग्लैंड का भारत में टी-20 सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। बता दें कि पिछले 9 साल से भारतीय उपमहाद्वीप पर कोई भी टीम द्वीपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है। आखिरी बार इंग्लैंड की टीम ने 2011 में भारतीय टीम को हराया था। बहरहाल इस सीरीज में जीत के साथ भारतीय टीम 23 मार्च से शुरू होने वाली ओडीआई सरीज में बुलंद इरादों के साथ मैदान में उतरेगी।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 11:23 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+