मेरठ में भारतीय क्रिकेटर के घर पर हमला, फायरिंग से मचा हड़कंप

मेरठ। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी करण शर्मा के घर पर हमले की खबर सामने आई है, उनके घर पर बुधवार को देर रात कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है, यही नहीं उनके तोड़फोड़ के साथ उनके घर पर फायरिंग भी की गई है। करण उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में रहते हैं और उनके घर के बाहरी हिस्से में रखे सामान को कुछ लोगों ने तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार उनके घर पर फायरिंग भी की गई है। जिस वक्त करण के घर पर हमला हुआ वह घर पर मौजूद नहीं थे, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आरोप है कि यह हमला पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार राहुल गुप्ता ने अपने साथियों की मदद से कराया है। करण शर्मा के पिता ने इस बाबत कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि करण शर्मा मरेठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके में यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बगल में राहुल गुप्ता नाम का व्यक्ति रहता है। दोनों के घर की दीवार एक ही है, इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। करण के पिता के अनुसार अभी करण विशाखापत्तनम में हैं और मैच खेलने में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टी-20 मैच हारने के बाद कुछ अतिउत्साहित प्रशंसकों ने कंगारू टीम की बस पर पत्थर फेंका था, जिसके चलते बस की खिड़की टूट गई थी।

इसे भी पढ़ें- PICs: फुटबॉल की तरह मैदान में लुढ़कने लगे नीतीश के मंत्री, टूर्नामेंट का करने गए थे उद्घाटन

Read more about: cricket sports meerut uttar pradesh
Story first published: Friday, October 13, 2017, 10:41 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+