किक्रेटर केदार जाधव के घर पहुंची टीम इंडिया, महाराष्ट्रीयन पकवानों का लिया लुत्फ
पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केदार जाधव ने टीम इंडिया को अपने घर पर आमंत्रित किया था। टीम इंडिया ने केदार जाधव के परिवारवालों के साथ महाराष्ट्रीयन भोजन का स्वाद चखा। विराट कोहली के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी केदार जाधव ने महाराष्ट्रीयन पकवानों से की।
भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को पुणे में खेला जानेवाला है। पुणे के गहुंजे स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया पुणे में दाखिल हुई तब केदार जाधव ने टीम इंडिया को अपने नए घर में भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस समय विराट कोहली और टीम इंडिया को देखने के लिए फैन की काफी भीड़ जमा हो गई थी।
केदार जाधव के घर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के आगमन की खबर सुनते ही फैन्स अपने खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। खिलाड़ियों की गाड़ी आते ही फैन्स की भीड़ देखते ही बन रही थी। पुलिस ने किसी भी तरह से भीड़ को काबू में करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को केदार जाधव के अपार्टमेंट तक पहुंचाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

