Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप 2019 में शामिल होने के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय विश्व कप 2019 में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए रवाना हुई है। इस दौरान टीम के तमाम खिलाड़ी साथ थे। बता दें कि विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से हो रही है और विश्वकप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान टीम की जीत का भरोसा जताया। इंग्लैंड रवाना होने से पहले रवि शास्त्री ने साईं बाबा के मंदिर में दर्शन भी किए थे।

इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते(Virat Kohli Press Confrence) हुए विश्व कप(World Cup) को लेकर बयान दिया। कोहली से पूछा गया कि कौन सी टीम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। इसका जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि सभी टीमें अच्छी फॉर्म में हैं। इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। कोई भी टीम कुछ भी कर सकती है। भारतीय टीम(Indian Cricket Team को किससे टक्कर मिल सकती है, इसका जवाब उन्होंने देते हुए कहा कि अफगानिस्तान-आयरलैंड जैसी टीमें पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें कमजोर समझना गलत होगा। सभी टीमें मजबूत दिखाई दे रही हैं। ऐसे में किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।

कोहली ने कहा कि 'हमारी टीम बहुत बेहतर स्थिति में है। हमने आईपीएल खेला है। उसमें भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम यही उम्मीद करते हैं कि वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे। इंग्लैंड में सफेद गेंद से क्रिकेट खेलना और वहां टेस्ट खेलना दोनों स्थितियों में कोई खास अंतर नहीं है। आईपीएल में हमारे गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयारी की है। वे 4 ओवर के बाद थके हुए नजर नहीं आए। कुलदीप और चहल हमारे बॉलिंग लाइनअप के दो मजबूत स्तंभ हैं। हम केदार जाधव को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।'

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 7:44 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+