जिम्वाम्बे दौरे पर नहीं जायेंगे रवि शास्त्री तो इसका मतलब...
मुंबई। खबर आ रही है कि भारतीय टीम के मैनेजर और भावी कोच रवि शास्त्री भी टीम के साथ जिम्वाम्बे दौरे पर नहीं जायेंगे। इस बात की जानकारी सचिव अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि भले ही शास्त्री अगले महीने होने जा रही जिम्वाम्बे सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन उनके अलावा टीम के साथ तीन कोच मौजूद होंगे।
मालूम हो कि इस सीरीज में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी,टेस्ट कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और टीम की कमान अजिंक्ये रहाणे को सौपी गई है।
वैसे शास्त्री का दौरे पर नहीं जाने पर क्रिकेट के जानकार अलग-अलग तर्क दे रहे हैं, कुछ का कहना है कि बीसीसीआई रवि शास्त्री से काफी खफा चल रही है क्योंकि उनकी मौजूदगी में बांग्लादेश में ड्रेसिंग रूम का झगड़ा सड़क पर आ गया और इसी कारण अब बीसीसीआई का एक खेमा नहीं चाहता है कि शास्त्री को कोच की जगह दी जाये इसलिए शास्त्री भी जिम्वाम्बे नहीं जा रहे हैं।
फिलहाल क्या सच है यह तो आने वाले वक्त में पता ही चल जायेगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि बीसीसीाई के अंदर कोच और टीम को लेकर बहस जरूर चल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
