Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंका दहन के बाद स्विमिंग पूल में जश्न मनाने उतरी विराट सेना

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने जिस तरह से लगातार दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज की है उसके बात टीम में जश्न का माहौल है। टीम के तमाम खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं। खिलाड़ियों ने दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद स्वीमिंग पुल में खूब मस्ती की। बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो भी बीसीसीआई ने साझा किया है, इसमें टीम के तमाम खिलाड़ियों को देखा जा सकता है, वह पूल में एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में ना सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ी बल्कि कोचिंग स्टाफ के भी सदस्य भी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ टीम के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट भी पूल में उतरे और खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की।

आपको बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर 2-0 से जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में 12 अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम के खिलाड़ी पूरे जोश में हैं और उनमे उत्साह भरा है। इससे पहली 2015 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था, इस दौरान रवि शास्त्री टीम के निदेशक थे। ऐसे में इस बार टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। इतिहास पर नजर डालें को पिछले 32 वर्षों में टीम इंडिया श्रीलंका को 3-0 से टेस्ट सीरीज में नहीं हरा सकी है।

इसे भी पढ़ें- भारत के साथ मैचों का बायकॉट करे पाकिस्तान टीम: जावेद मियांदाद

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने द ग्रेट खली के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थी। ना सिर्फ कप्तान कोहली बल्कि टीम के तमाम खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+