For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका को 97 रनों से हरा टीम इंडिया अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में

मीरपुर। अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में पूरी श्रीलंका की टीम महज 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। भारत की ओर से मयंक डांगर ने 5.4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि आवेश खान ने 9 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

इरफान की शादी की जानकारी पर कैफ को मिला दिलचस्प जवाब

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान इशान किशन धीमी शुरुआत की। पंत सिर्फ 14 रन जबकि किशन 7 रन बनाकर आउट हो गये। अनमोलप्रीत सिंह और सरफराज खान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 43 रनों अहम पारी खेली। टीम इंडिया के 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 25 ओवर में सिर्फ 92 रन ही बना सकी थी। लंका की ओर से कमेंदु मेंडिस ने सर्वाधिक 39 व शम्मू असन ने 38 रन की पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने 43 रन देकर दस ओवर में सर्वाधिक चार विकेट झटके। जबकि लाहिरू कुमारा और थिलन निमेश को दो-दो विकेट हासिल किये। गौरतलब है कि अंडर-19 विश्वकप टीम इंडिया तीन बार जीत चुकी है, ऐसे में चौथी बार भारत विश्वकप जीतने की ओर बढ़ चुकी है। इस पूरी सीरीज में भारत अभी तक अविजित रहा है।

भारतीय टीम

ऋषभ पंत, इशांत किशन, अनमोल प्रीत सिंहस, सरफराज खान, अरमान जाफर, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोम रूर, मयंक डागर, राहुल बाथम, आवेश खान और खलील अहमद

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+