अजेय बढ़त टीम इंडिया का लक्ष्य
कोलकाता। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक ईडन गरडस स्टेडियम में पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। कटक में मिली जीत के साथ श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया चौथे मैच को जीतकर अजेय स्थिति कायम करना चाहेगी।
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों का फार्म में होना भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के दम पर भारतीय टीम एक बार फिर जीत हासिल करना चाहेगी। तेंदुलकर ने अब तक तीन मैचों में 104 के औसत से 208 रन बटोरे हैं जबकि सहवाग ने 64.66 के औसत से 194 रन जुटाए हैं। दोनों बल्लेबाज इस श्रृंखला में अब तक लगभग 400 रन जुटा चुके हैं।
ईडन गार्डन में सचिन का प्रदर्शन
कटक में 96 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले तेंदुलकर का बल्ला ऐतिहासिक ईडन गर्डन में जमकर चला है। हुगली नदी के किनारे स्थिति इस भव्य स्टेडियम में तेंदुलकर ने अब तक 12 मैचों की 11 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए कुल 488 रन बनाए हैं।
नब्बे हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम ने हमेशा से तेंदुलकर के बल्ले की चमक देखी है क्योंकि यहां उनका औसत 54.22 रहा है, जो उनके करियर के औसत 44.80 से काफी बेहतर है। तेंदुलकर ने ईडन गरडस मैदान पर अब तक चार अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वोच्च योग 100 नाबाद रहा है जबकि उनके बल्ले से 58 चौके और एक छक्का निकला है। तेंदुलकर ने यहां 79.09 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे हैं।
अजहरुद्दीन सबसे आगे
इस मैदान पर सर्वाधिक रन बटोरने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोहम्मद अजहरूद्दीन (9 मैच, 332 रन) दूसरे और श्रीलंका के पूर्व कप्तान अरविंद डीसिल्वा (5 मैच, 306 रन) तीसरे स्थान पर हैं। अब तक कुल 21 मैचों की मेजबानी कर चुके इस स्टेडियम में छह शतक लगे हैं। यहां शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तेंदुलकर के अलावा कृष्णाचारी श्रीकांत (123), ग्रीम स्मिथ (134 नाबाद), मार्कस ट्रेस्कोथिक (121), डेसमंड हेंस (107) और सलमान बट्ट (108 नाबाद) हैं।
यहां 32 महीने बाद होगा मैच
बहरहाल, मौजूदा श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों से निपटने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों को अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में कोलकाता में 32 महीनों के बाद खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए मेहमान गेंदबाज सटीक रणनीति की तलाश में होंगे।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नहीं खेलना मेहमान टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। धोनी पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। वह कटक में खेले गए तीसरे मुकाबले में नहीं खेल सके थे। बल्लेबाजी में भारतीय टीम को युवराज सिंह का भी साथ नहीं मिलेगा। युवराज अंगुली में लगी चोट के कारण श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
गेंदबाजी में कटक में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को कोलकाता में दूसरे छोर पर एक अच्छे साथी की तलाश होगी। इस मैदान पर स्पिनरों ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है और इस लिहाज से जडेजा और भारतीय टीम को हरभजन सिंह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान सबसे बड़ी ताकत होंगे। दिलशान बेहतरीन फार्म में हैं। अब तक इस श्रृंखला में लगातार दो शतक लगा चुके दिलशान ने कटक में 18 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए थे। दिलशान के अलावा सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा और कप्तान कुमार संगकारा भी शानदार फार्म में हैं। माहेला जयवर्धने हालांकि खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उनके बल्ले का मुंह खुलते भी देर नहीं लगेगी।
भारतीय टीम जितनी जल्दी हो सके, दिलशान से छुटकारा पाना चाहेगी। खुद कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने यह बात स्वीकार की है। मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से मुखातिब सहवाग ने कहा, "दिलशान को रोक पाना मुश्किल है। हम उन्हें सस्ते में निपटाने का प्रयास करेंगे। अगर हम उनका विकेट हासिल करने में सफल रहे तो हम मध्यक्रम पर दबाव डालने में सफल हो सकते हैं।"
सख्त पिच पर होगा मैच
श्रीलंकाई टीम के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि इस मैच में धुरंधर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के भी खेलने के आसार हैं। बकौल बेलिस, "जयसूर्या के खेलने के पूरे आसार हैं। हमने अभी अंतिम-11 खिलाड़ियों का चयन नहीं किया है। मैच के दिन इस बात का फैसला होगा।"
ईडन गर्डन की पिच सख्त दिख रही है। ऐसे में तेज हवा और ओस के 'मिलन' के बाद गुरुवार के मैच में यह अहम किरदार निभाएगी। सहवाग ने कहा कि टॉस जीतने की सूरत में वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे क्योंकि रात में ओस के कारण गेंदबाजों को काफी दिक्कत पेश हो सकती है।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच खेले हैं। इनमें से आठ में उसकी जीत हुई है जबकि तीन में उसे हार मिली है। चार मैच टाई रहे हैं। एक मैच बारिश में धुल गया था। दूसरी ओर, मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक खेले गए छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। दो में उसे हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications